Let’s travel together.

महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया

0 87

– ग्रामीण की हालता गंभीर, ग्वालियर रैफर

– ग्रामीण महुआ बीनने के लिए गया था, इसी दौरान भालू ने हमला कर दिया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटा नाका के पास एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ग्रामीण को बेहद नाजुक हालत में उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। वन अमले ने घटना स्थल का मुआयना करके मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया-

बताया जाता है कि ग्राम कोटा नाका निवासी बन्ना जाटव जंगल महुआ बीनने के लिए कोटा नाका से लगे जंगली क्षेत्र में गया था। इसी दौरान जंगल से आए एक भालू ने बन्ना जाटव पर हमला कर दिया। हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया। चूंकि घटना स्थल गांव के पास ही था, ऐसे में जैसे ही ग्रामीण ने चीखना शुरू किया तो वहां पर गांव के कई लोग दौड़ कर आ गए। ग्रामीणों को देखकर भालू वापस जंगल की तरफ भाग गया। मामले की जानकारी लगने के बाद वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीण बन्ना जाटव को उपचार के लिए खरई स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, वहां से ग्रामीण को पहले जिला अस्पताल फिर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में ग्रामीण की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

मीठे महुआ की खुशबू सूंघ कर आया भालू-

वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि भालू को मीठा पसंद है, उसे महुआ का स्वाद और खुशबू आकर्षित करती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि, महुआ सुबह-सुबह उठने वाली खुशबू को सूंघ कर वहां तक पहुंचा होगा। वहां पर ग्रामीण को देखकर उसने ग्रामीण पर हमला कर दिया होगा। कोलारस क्षेत्र के वन विभाग के रेंजर गोपाल जाटव ने बताया कि ग्रामीण सुबह के समय महुआ बीनने के लिए गया था, इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। घायल को मैं खुद ग्वालियर लेकर आया हूं, फिलहाल हालत गंभीर है। हमने ग्रामीण को दो हजार की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत कर दी है। उसका हर संभव उपचार करवा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811