Let’s travel together.

भूसे के अंदर छिपकर बैठे जहरीले सांप ने एक व्यक्ति को काटा , हुई मौत..

0 74

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना हंडिया थाना क्षेत्र की है। यहां पर ग्राम बिछोला में एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद अर्जुन को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछोला गांव में रहने वाले अर्जुन घर में रखे पुराने भूसे को हटा रहे थे और नया भूस भरने की तैयारी कर रहे थे। तभी उन्होंने पुराने भूस में जैसे ही हाथ डाला उसके अंदर एक जहरीला सांप बैठा हुआ था। सांप ने उनके हाथ में काट लिया इसके बाद तत्काल बुजुर्ग ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने तत्काल अर्जुन के परिजनों को बताया और उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे रास्ते में ही अर्जुन सिंह की मौत हो गई अर्जुन मजदूरी करते थे उनके दो लड़के और तीन लड़कियां हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811