Let’s travel together.

मंगेतर के साथ घूमने गई थी काजू बागान…दरिंदों ने लड़की को दबोचा, 6 ने किया गैंगरेप

0 39

झारखंड के पाकुड़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां हिरणपुर थाना क्षेत्र में मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. वहीं पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पीड़िता मंगेतर के जीजा के घर आई थी. इसी दौरान वह मंगेतर के साथ काजू बागान घूमने चली गई. तभी 6 युवक वहां आ पहुंचे. दोनों से बहस करने लगे. आरोपी युवकों ने मंगेतर को वहां से भगा दिया, जबकि लड़की को पड़कर झाड़ियों के पीछे ले गए. फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया.

मंगेतर ने गांववालों को दी जानकारी

इधर, मंगेतर युवक ने घटना की जानकारी अपने जीजा और दीदी के साथ-साथ गांववालों को दी. जानकारी मिलते ही ग्रामीण काजू बागान पहुंचे. पीड़िता को ढूढने लगे. इसी बीच ग्रामीणों के हाथ दो आरोपी लग गए, जबकि अन्य लड़की को बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए .

सख्त से सख्त सजा देने की मांग

पीड़ित परिवार की ओर से मामले की सूचना हिरणपुर थाने की पुलिस को दी गई. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ जारी है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है. वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. वहीं, घरवालों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए.

झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म कि यह कोई पहली घटना नहीं है. पाकुड़ की घटना से महज कुछ दिन पहले ही रांची के नामकुम में चार की संख्या में दरिंदों ने आर्मी जवान की पत्नी के साथ घर में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     कलेक्‍टर कन्‍याल की अध्यक्षता में जिला पेंशन फोरम की बैठक का आयोजन     |     सिकल सेल एनीमिया के उपचार के लिये प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं का ही किया जाये उपयोग-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की वृहद समीक्षा की     |     वित्त विभाग से जुड़े विभागीय नीतिगत विषयों पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया विमर्श     |     वार्ड में कचरा गाड़ीयों का सभी गलियों में पहुंचने का समय निर्धारण की योजना पर कामकर लागू करेंगे – विद्यायक मुकेश टंडन     |     राज्य स्तरीय गिद्ध गणना 2025 एम पी में द्वितीय स्थान पर रहा रायसेन जिला     |     आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही में देशी एवं विदेशी मदिरा ज़ब्त      |     प्राचीन किला स्थित सोमेश्वर धाम शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि मेला को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने लिया स्थल का जाएजा     |     अनिल चौरसिया बने श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष     |     दूल्हे ने लौटाया 5 लाख 51 हजार रुपए का टीका, दूल्हे के पिता बोले- बेटी दे दी और क्या चाहिए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811