Let’s travel together.

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही में देशी एवं विदेशी मदिरा ज़ब्त 

0 230

रायसेन। जिला कलेक्टर रायसेन श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडेय के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सुदीप तोमर (कंट्रोलर) एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सरिता चंदेल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक  द्वारा  सूचना के आधार पर आबकारी बल के साथ ग्राम बूढ़ा में आरोपी कंचन राठौर के रिहायशी मकान पर दबिश देकर उसे 18 पाव अवैध अँग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34-1(क) के तहत प्रकरण कायम किया ।


तदुपरांत ग्राम करैया चौराहा पहुंच आरोपी गुड्डा नोरिया को उसकी आधिपत्य किराना दुकान से 14 पाव देशी मसाला मदिरा के साथ रंगे हाथ पकड़ा जाकर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34-1(क) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया ।
उक्त कार्यवाही में 2 प्रकरणों में 18 पाव विदेशी मदिरा एवं 14 पाव देशी मसाला मदिरा जप्त की जाकर कब्जा आबकारी लिया ।इस कार्यवाही में जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य रुपए 4100/- आकलित किया ।


उक्त कार्यवाही में आबकारी बल की आरक्षक सुश्री स्वेता शिवहरे , सैनिक श्री राकेश शर्मा, सैनिक श्री हल्के परते सहित ड्राइवर श्री अंशुल विश्वकर्मा का सराहनीय सहयोग रहा।
ज्ञात हो कि आबकारी उपनिरीक्षक  द्वारा  प्राप्त निर्देश के पालन में अवैध मदिरा के विरूद्ध निरंतर कार्यवाई की जा रही है ।
सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडेय ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध आगे भी कठोर वैधानिक कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811