Let’s travel together.

विरासत एक्सपो में हुई सांग्स ऑफ इंडिया म्यूजिकल ग्रुप की रंगारंग प्रस्तुति

0 127

भोपाल । वस्त्र हस्तकला जन कल्याण विकास समिति भोपाल द्वारा आयोजित सामाजिक सांस्कृतिक व्यापारिक आयोजन का पारिवारिक संगम विरासत एक्सपो में गत दिवस दिवस “सांग्स ऑफ इंडिया” म्यूजिकल ग्रुप ने रंगारंग प्रस्तुति दी ।

समिति की अध्यक्ष स्नेहा अग्रवाल ने बताया कि उक्त एक्सपो ओल्ड माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय त्रिलंगा में 16फरवरी से 25फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है जिसमे देश के विभिंज राज्यों के बुनकर एवम शिल्पकार ने अपने प्रोडक्ट को पेश किया है इस अवसर पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं इसीतारतम्य में सांग्स ऑफ इंडिया के ग्रुप संचालक गायक मुकेश येसुदास तिवारी, सुनील सोन्हिया ,नीति मालवीय एवम नीतू रघुवंशी ने नए पुराने गीतों को अपनी सुमधुर आवाज में गाकर मेले में आए संगीत प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया .

कार्यक्रम में सिने पार्श्व गायक मोहम्मद रफी, मुकेश ,लता मंगेशकर, आशा भोसले से लेकर अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल ,अभिजीत, कुमार सानू आदि के लगभग 15 गाने प्रस्तुत किए गए इस अवसर पर विरासत एक्सपो समिति एवम ग्रुप के कलाकारों ने संगीतकार गायक मुकेश येसुदास तिवारी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया कार्यक्रम में एंकर की भूमिका सुनील सोन्हिया ने अदा की.ठंड में लोगों ने देर रात तक गीत संगीत का आनंद उठाया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811