गौरव शर्मा गुना
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में जिला पेंशन फोरम की बैठक का कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया गया। बैठक में जिला पेंशन अधिकारी, जिला कोषालय अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, की उपस्थिति में पेंशन फोरम की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में से.नि. अधि./ कर्मचारी पेंशनर महासंघ, जिला पेंशन वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शासकीय पेंशनर एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित सभी पेंशनरों संघों के प्राप्त एजेण्डों पर सार्थक चर्चा कर संबंधित मुद्दों पर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया