Let’s travel together.

गाय हमारी पुण्यदायिनी ही नहीं वल्कि जीवन दायिनी माता है- मानस आचार्य सुरेंद्र स्थापक

0 251

टोडल पटेल ने निजी भूमि पर गौ सुरक्षा बाड़ा बनाने का लिया निर्णय

उदयपुरा रायसेन ।गो नवरात्र पर्व पर ,श्रीरामचरितमानस विद्यापीठ के तत्वाधान में आयोजित गो संरक्षण, संवर्धन, जन जागरण यात्रा पंचम दिवस,एन•एच 45 स्थित ग्राम भोपतपुर पहुंची ।जहां पर अमर सिंह लोधी के निवास पर वेद लक्ष्णा, गौ माता का पूजन हुआ। गो संवाद पर आध्यात्मिक पक्ष रखते हुए मानस आचार्य सुरेंद्र स्थापक द्वारा अपने व्याख्यान में बताया कि साहित्यिक तथा लोक जीवन में गौ महिमा की परंपरा सर्वत्र व्याप्त है। गाय हमारी जीवनदायिनी ही नहीं

बल्कि पुण्य दायिनी माता है ।गाय के प्रति श्रद्धा एवं सेवा परायण का भाव रखना आवश्यक है धर्माधिकारी राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, नर्मदा प्रसाद रामायणी ,राष्ट्रीय कथाकार राम नरेश शास्त्री द्वारा शास्त्र सम्मत गौ महिमा के साथ गौ सुरक्षा पर जोर दिया।

यात्रा संयोजक अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी ने कार्यक्रम का संचालन किया। गो संकट निवारण हेतु श्री राम विजय मंत्र एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ ,कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष दीवान सिंह पटेल ,जिला पंचायत प्रतिनिधि भोपाल सिंह पवैया ,जनपद सदस्य देवेंद्र राजपूत, सरपंच रवि शंकर ,प्रहलाद पवैया, तोरल सिंह पटेल ,परसोत्तम लोधी अधिवक्ता, प्रेमशंकर चंदेल, रज्जन लोधी, केएन दुबे ,अरुण उदैनिया, देवव्रत राजोरिया ,यशवंत दुबे, प्रेम नारायण, विनोद स्थापक, प्रीतम धाकड़, फूल सिंह धाकड़, सहित ग्राम के युवा जनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस अधिकारी का ऐतिहासिक शपथपत्र, नियम तोड़ा तो नौकरी छोड़ने तक को तैयार     |     कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया याद     |     रायसेन जिले को नए  शव वाहन की जगह कंपनी ने दिया पुराना वाहन, शिकायत करने पर  नए शव वाहन भेजे     |     रात में घर लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की हत्या भोपाल ले जाते समय मौत     |     विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811