Let’s travel together.

सिकल सेल एनीमिया के उपचार के लिये प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं का ही किया जाये उपयोग-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 67

-विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के लिये मानदेय एवं अन्य प्रोत्साहन उपायों पर प्रस्ताव तैयार करने के दिये निर्देश

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सिकल सेल एनीमिया के बेहतर प्रबंधन और उपचार की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि सिकल सेल एनीमिया के उपचार के लिये प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दवा आपूर्ति श्रृंखला को सुचारु बनाए रखने और गुणवत्तायुक्त दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में विभागीय विषयों की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-अभीम) के तहत चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवीन जिला चिकित्सालयों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपरस्पेशलिटी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनके मानदेय एवं अन्य प्रोत्साहन उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, एमडी एमपीपीएचएससीएल श्री मयंक अग्रवाल, संचालक श्री प्रवीण सिंह अढ़ायच, एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811