Let’s travel together.

प्राचीन किला स्थित सोमेश्वर धाम शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि मेला को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने लिया स्थल का जाएजा

0 183

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश

सी एल गौर रायसेन

आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर स्थित प्राचीन दुर्ग के ऊपर सोमेश्वर धाम शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले विशाल मेले के आयोजन को लेकर बुधवार को कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा एवं पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ किले के ऊपर पहुंचकर मेला संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। महाशिवरात्रि मेले में पहुंचने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था एवं मेला संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की एवं शिवरात्रि मेले के आयोजन को लेकर समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा के साथ पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे एसडीम मुकेश सिंह, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, नगर पालिका अधिकारी सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811