Let’s travel together.

वित्त विभाग से जुड़े विभागीय नीतिगत विषयों पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया विमर्श

0 77

-नवीन मध्यप्रदेश हेल्थ सेक्टर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2025 पर की चर्चा

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा से नवीन मध्यप्रदेश हेल्थ सेक्टर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2025 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण विमर्श किया गया। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में पे-प्रोटेक्शन प्रावधानों पर भी गहन चर्चा हुई, जिसमें प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर कैबिनेट के अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। यह प्रावधान मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा शिक्षकों को आकर्षित करने तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और वित्त विभाग से जुड़े विभिन्न नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुत किए गए जनहितैषी प्रस्तावों पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने शीघ्र आवश्यक बजटीय प्रावधान सुनिश्चित करने की बात कही। वित्त विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री संदीप यादव सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वाहन चालक की हत्या और 72 लाख के तांबे के तार चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी सम्मानित     |     दो सनातनी बाबाओ में इस ‘दे दनादन’ के मायने? -अजय बोकिल      |     सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811