Let’s travel together.

रायसेन पुलिस लाइन में हुआ पथराव..उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले दाग कर पुलिस ने लाठी चार्ज किया..!!

0 227

रायसेन। रविवार सुबह रायसेन पुलिस लाइन में जमकर पथराव हुआ। जिसके बाद बचाव में पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़े ओर उपद्रवियों पर लाठी चार्ज किया..!! पथराव में घायल हुए लोगों को पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, पथराव में कई लोग घायल हुए, जिनका तुरंत इलाज किया गया। पुलिस ने कई राउंड हवाई फायर कर दंगाइयों को खदेड़ा।


यह नजारा रविवार को पुलिस लाइन में दिखाई तो दिया लेकिन यह सब पुलिस द्वारा दंगाईयों से निपटने का सालाना अभ्यास का हिस्सा था। दअरसल इन दिनों प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में हिंसा को खबरे आ रही हैं । ऐसे में आज रायसेन जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में दंगाईयों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इसमे मुख्य रूप से कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस सहित पुलिस लाइन के जवानो ने अधिकारियों की मौजूदगी में यह अभ्यास किया। इस तरह के अभ्यास को मॉक ड्रिल भी कहा जाता है। जिसमें पुलिस के जवानो को ही विभिन्न टुकडिय़ों में बांटकर संसाधनो का उपयोग कर अभ्यास किया जाता है। इसमें आंसू गैस, लाठी, राइफल, एंबुलेंस, मेडीकल आदि पार्टियों की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई को परखा जाता है। रिजर्व पुलिस बल को भी एक्टिव किया जाता है। रविवार की सुबह एसपी विकास शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा की मौजूदगी में पुलिस बल ने यह अभ्यास किया। जिसे देख लोग कुछ देर के लिए हतप्रभ रह गए, बाद में असलियत पता चलने पर लोगों ने खड़े होकर पुलिस के इस मॉक ड्रिल का आनंद लिया और यह अहसास किया कि पुलिस के रहते शहर और जिले में पूर्ण शांति रहेगी।


एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि पीएचक्यू के निर्देश पर रविवार को पूरे प्रदेश में एक साथ मॉक ड्रिल किया गया। जिले के सभी थानो में भी मॉक ड्रिल किया गया। ताकि यह परखा जा सके कि कहीं कोई कमी तो नहीं है, जरूरत पडऩे पर पुलिस बल अपने संसाधनों के साथ मुस्तैद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |     नहरों में पहुंचा हलाली बांध का पानी, किसानों के चेहरे खिले; अब शुरू होगा पलेवा     |     सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811