Let’s travel together.

लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, AC में हुआ ब्लास्ट, 5 फायर टेंडर मौके पर

0 85

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 100 मे मौजूद लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग लग गई है. यह आग एसी में ब्लास्ट के कारण लगी है. आग लगने के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल है. आग से बचने के लिए लोग अपने-अपने फ्लैट को छोड़कर ग्राउंड में नीचे चले गए हैं. सोसाइटी के लोगों ने आग के लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी है.

फायर ऑफिसर के मुताबिक, पांच फायर टेंडर भेजे गए , जिन्होंने आग पर काबू पा लिया है. अभी फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. आग की तेज लपटें दो फ्लैट में तेजी से फैल गईं. आग के कारण आस-पास के सभी फ्लैट में काफी धुंआ फैल गया. धुएं के कारण लोगों का दम घुटने लगा.

गर्मी के कारण एसी का बढ़ रहा इस्तेमाल

आग लगने के कारण सोसाइटी में काफी धुंआ फैल गया. आस-पास रह रहे लोगों को एहसास हुआ कि कहीं कुछ जल रहा है. जब बगल के फ्लैट की ओर देखा गया तो भयंकर आग लगी हुई थी. सभी लोग अपने-अपने कमरों से बाहर सुरक्षित निकल गए हैं.

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर दिखाई दे रहा है. ऐसे में आग की घटनाओं की खबरें हर दिन सामने आ रही हैं. भीषणगर्मी के कारण एसी, कूलर, फ्रीज जैसे कूलर का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. कई बार नॉनस्टॉप इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल होते रहने से भी वह काफी गर्म हो जाता है, जिससे शॉर्ट सर्किट होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811