Let’s travel together.

हमारा लक्ष्य रहे विद्यालय को प्रगति के शिखर पर पहुंचाना- पुनीता ज्योति

0 332

 

– केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी में नवागत प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने कार्यभार संभाला

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र की नई प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने कार्यभार संभाल लिया है। निवर्तमान प्राचार्य संजय कुमार शर्मा के स्थानांतरण के पश्चात प्राचार्य का पद रिक्त था। नवागत प्राचार्य पुनीता ज्योति ने केंद्रीय विद्यालय संगठन में अपनी सेवा पीजीटी कंप्यूटर साइंस के रूप में 2007 में प्रारंभ किया था तथा फरवरी 2019 में उप प्राचार्य के पद पर चयनित होकर केंद्रीय विद्यालय रायबरेली में कार्यभार संभाला।
नवागत प्राचार्य के विद्यालय में पहुंचते ही स्काउट गाइड द्वारा बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक आर्य ने स्वागत भाषण किया। अपने उद्बोधन में नवागत प्राचार्य पुनीता ज्योति ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी का परीक्षा परिणाम सदा उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय को प्रगति के शिखर पर पहुंचाना हम सब का लक्ष्य होना चाहिए जिसे हम शिक्षकों , अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सम्मिलित प्रयास से प्राप्त करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811