Let’s travel together.

सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित, क्षेत्र को बनाएंगे पूर्ण विकसित-डॉ.प्रभुराम चौधरी

0 110

– विधायक डॉ.प्रभुराम चौधरी ने नगर परिषद के जन कल्याण शिविर में 3 करोड़ से ज्यादा के 20 निर्माण व विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम संकल्पित हैं तथा पूरे क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के लिए तत्पर है। विकास के किसी भी मामले में क्षेत्र पीछे न रहे, लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे। इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है।


यह बात क्षेत्रीय विधायक डॉ.प्रभुराम चौधरी ने नगर परिषद गैरतगंज द्वारा आयोजित जन कल्याण शिविर आयोजन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस मौके पर 2 करोड़ 42 लाख की लागत के 11 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं 69 लाख 26 हजार लागत के 9 निर्माण व विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किए। उन्होंने इस मौके पर योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को विस्तार दिया जा रहा है। हर वार्ड के लिए विकास कार्य स्वीकृत कर जनता की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। नगरीय क्षेत्र में करोड़ों के भवन बनकर जनता की सुविधा के लिए तैयार हो गए हैं। फोर लेन सड़क का काम प्रगति पर है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को भी सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही क्षेत्र के अधोसंरचनात्मक विकास के संकल्प को पूरा किया जा रहा है।

कार्यक्रम को नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, नप उपाध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर एवं मंडल अध्यक्ष संजय जैन ने भी संबोधित कर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अन्य कार्य भी स्वीकृत किए जाने की मांग रखी। कार्यक्रम में जपं अध्यक्ष विजय पटेल, शेरसिंह यादव, नरेंद्र पटेल, हरिकृष्ण गौर, दरयाव पटेल, नवीन व्यास, प्रबंध ठाकुर, जेके जैन, रोहित जैन, मानसिंह भूरा, टिंकल कीर, वृंदावन अहिरवार, राकेश श्रीवास्तव, संतोष मालवीय, सुनील धाकड़, अशोक ठाकुर मामा, ओंकारसिंह चंद्रवंशी, एसडीएम पल्लवी वैद्य, तहसीलदार अम्बर पंथी, सीएमओ विनोद प्रजापति, टीआई डीपी लोहिया, नायब तहसीलदार विशाखा चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811