Let’s travel together.

गढ़ी में मकान से 5लाख 80 हजार कीमत की 137 पेटी अवैध शराब जप्त

0 1,606

गढ़ी में मकान से 5लाख 80 हजार कीमत की 137 पेटी अवैध शराब जप्त

-मामले में गढ़ी हिंदू उत्सव समिति का अध्यक्ष रवि चौरसिया और दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
रायसेन।जिले की गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी में आवकारी अमले ने दबिश देकर एक मकान से 137 पेटी जिसमे 1233 बल्क लीटर शराब थी एक मकान से जप्त की हे।यह मकान गढ़ी हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि चौरसिया का था।इस मामले में आवकारी पुलिस ने रवि चौरसिया और उसके दो साथियों पप्पू लोधी निवासी ग्राम झिरिया, दिनेश कुशवाह निवासी ग्राम अगरिया खुर्द दे गिरफ्तार किया हे।मामले में गैरतगंज पुलिस भी इस कार्रवाही में साथ रही।

जिले में अवैध मदिरा विक्रयए विनिर्माण संग्रहण परिवहन तथा चोर्यनयन पर कठोर कार्यवाही की जाने हेतु कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी रायसेन श्री अरविंद कुमार दुबे के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी जिला रायसेन श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में एवं श्री सुदीप तोमर सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाही की जा रही हे।
इसी तारतम्य में रायसेन वृत्त प्रभारी विवेक सक्सेना द्वारा मुखविर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल थाना गैरतगंज एवं रायसेन आबकारी बल द्वारा संयुक्त दबिश की कार्यवाही में ग्राम गढी में मकान में रखी 137 पेटी मदिरा कुल 1233 ब.ली. को जप्त कर तीन आरोपियों जिसमें पप्पू लोधी निवासी ग्राम झिरिया, रवि चौरसिया ग्राम निवासी गढी , दिनेश कुशवाह निवासी ग्राम अगरिया खुर्द को मौके से गिरफतार किया। आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिला कराया गया। मदिरा का अनुमानित बाज़ार मूल्य लगभग 5लाख 80 हजार रुपये आकलित किया गया ।

उक्तानुसार कृत कार्यवाही मे पुलिस बल गैरतगंज एवं परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक श्री सुनील मीणा आरक्षक श्री संतोष मर्सकोले, श्री गोविन्द महावर, प्रवीण अहिरवार एवं नगर सेनिकों का विशेष सहयोग रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811