Let’s travel together.

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों से युवक ने की गाली गलौज, सूबेदार ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

0 68

– वीडियो वायरल होने के बाद एसपी बोले- युवक पर मामला किया गया है दर्ज

– एसपी ने कहा पुलिसकर्मियों की भी गलती होगी तो उन पर भी होगी कार्रवाई

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान यातायात थाने के सामने एक बाइक सवार युवक का चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। इस चेकिंग में बाइक सवार युवक का यातायात थाने में पदस्थ सूबेदार अरुण जादौन और एक अन्य पुलिसकर्मी से विवाद हो गया। इसके बाद यातायात पुलिस कर्मियों ने विवाद करने वाले युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 12 दिसंबर का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने सफाई दी है। इस मामले में शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो 12 दिसंबर का है। उसी समय संबंधित युवक के खिलाफ मारपीट का मामला कोतवाली थाना में दर्ज किया जा चुका है। अगर इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों की भी कोई गलती होगी तो उन पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।

थाने के सामने चल रही थी चेकिंग तब हुआ विवाद-

बताया जा रहा है कि तेंदुआ थाना क्षेत्र के मितौली गांव का रहने वाला परमाल रावत यातायात थाने के बाहर से निकल रहा था। इस दौरान पुलिस चेकिंग में संबंधित युवक की बाइक पर नंबर नहीं था और युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। संबंधित युवक का चालान बनाए जाने की कार्रवाई की जा रही थी इसी दौरान इसका विवाद यातायात पुलिस कर्मियों से हो गया जिसमें सूबेदार अरुण जादौन और एक अन्य पुलिसकर्मी से विवाद हो गया। इस विवाद में युवक ने गाली गलौज कर दी। इसके बाद सूबेदार और एक अन्य पुलिसकर्मी ने संबंधित युवक की मारपीट कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-

मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 12 दिसंबर की घटना के बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद शिवपुरी पुलिस ने इस मामले में सफाई दी है। सोमवार को कुछ पत्रकारों द्वारा शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की चेकिंग के दौरान युवक ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई और गालीगलौज की थी। जिसमें संबंधित युवक पर कोतवाली में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है उन्होंने बताया कि अगर संबंधित पुलिसकर्मियों की भी गलती होगी तो उन पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811