Let’s travel together.

लगभग तीन साल से अधूरा पड़ा रैन-बसेरा निर्माण, बेखबर प्रशासन

0 108

 

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

कहने को तो इस स्थल पर खुले में पड़े खुले आसमान के नीचे निराश्रित बेसहारा बाहरी लोगों को रात गुजारने के लिए लाखों रुपए की लागत से रैन-बसेरा निर्माण लगभग तीन साल पहले शुरू हुआ था परन्तु निर्माण एजेंसी अधूरा छोड़ गायब हो गई तब से आज तक यह निर्माण जब का यह बना हुआ है इससे नप प्रशासन बेखबर बन कर बैठ गया। जानकारी के अनुसार इस नगर में खुले आसमान के नीचे जिंदगी बसर करने वाले एवं निराश्रित बेसहारा तथा इस नगर में ठहरे बाहरी लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपए की लागत से रैन-बसेरा निर्माण कार्य शुरू किया गया है तथा इस रैन-बसेरा निर्माण की नीव भी भर दी गई । इसके बाद से निर्माण एजेंसी अधूरा निर्माण छोड़ गायब हो गई । बताया जाता है इस निर्माण एजेंसी को क ई बार निर्माण कार्य पूरा करने नोटिस भी जारी किए गए परन्तु लापरवाह निर्माण एजेंसी ने कोई सुध नहीं ली तब इस निर्माण एजेंसी को ब्लेकलिश्टेड कर इस कार्य को निरस्त कर दिया गया । तथा बताया जाता है कि इस कार्य को पूर्ण कराने पुनः टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए पुनः निर्माण पूर्ण करने की प्रक्रिया शुरू हुई ।लंबा समय गुजरने के बाद भी इस निर्माण को शुरू नहीं किया जा सका । इस अधूरे पड़े निर्माण पर लोगों ने मूत्राशय एवं शौच का अड्डा बना डाला ।हद तो तब हो गई जब इस स्थल पर ही पेयजलापूर्ति हेतु ट्यूबवेल भी लगा हुआ है इस ट्यूबवेल के आसपास लोगों ने गंदगी तो शुरू कर ही दी थी बल्कि इस स्थल पर कचरा भी जमा किया जाने लगा जिससे ट्यूबवैल का पानी भी गंदगी की चपेट में आ गया तथा इस क्षेत्र में बदबू एवं बीमारी के कीटाणु का वर्चस्व भी बढ़ गया । हालांकि इस निर्माण को शुरू करने कुछ दुकानदारों की दुकानों की भी तोड़फोड़ की गई थी इसके बाद भी इस निर्माण का कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है इससे न केवल गंदगी फैल रही है बल्कि यह स्थल बीच बस स्टैंड परिसर में होने के कारण छवि भी बिगड़ रही है प्रशासन को सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है । तथा यहां ठहरने वाले एवं खुले आसमान के नीचे बसर करने वाले इस निर्माण के पूरा होने का सपना संजोए इंतजार कर रहे हैं इस निर्माण की कब प्रशासन को सुध लेने की फुर्सत मिलेगी कहा नहीं जा सकता है। इस मामले में इनका कहना है ।। हम फाइल निकलवा कर देखते हैं अभी तक हम चुनाव में व्यस्त थे रैन-बसेरा एक सार्वजनिक है हम शीघ्र ही इसका निर्माण पूरा करायेंगे । अशोक वर्मा सीएमओ नगर परिषद सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जाखा और खरबई के बीच पुल के नीचे किसान का शव मिला     |     टीटी नगर कालीबाड़ी में सिंदूर खेला, भोपाल में दिखी बंगाल की सांस्कृतिक झलक     |     अंकिता परिसर में नौ दिवसीय नवरात्रि आराधना का समापन, मां जगदंबा को दी भावपूर्ण विदाई     |     हलाली डैम से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी तेज, 1 नवंबर से विदिशा को मिलेगा पानी     |     भोपाल के चल समारोह के लिए निकलीं आकर्षक झांकियां, बालमपुर की विशालकाय काली माता की प्रतिमा भी होगी शामिल     |     ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम     |     अंबाडी-सेमरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका     |     दशहरा पर्व पर डॉ. प्रतीक शर्मा का सम्मान, हिंदू उत्सव समिति ने सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित     |     अडानी संयंत्र के विस्तार से समोदा-कोडार जलाशयों पर बढ़ सकता है दबाव: अनिता योगेन्द्र शर्मा     |     सांकरा में परंपरानुसार दो दिन तक चला दशहरा महापर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811