Let’s travel together.

‘कुंडली भाग्य’ फेम मनित जोरा ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, शादी में रखी थी No Phone Policy

105

टीवी सीरियल कुंडली भाग्य के जरिए फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर मनीत जोरा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड संग शादी कर ली है। आपको बता दें कि मनित ने 9 जुलाई को गर्लफ्रैंड संग शादी की थी परंतु अब उन्होंने अपनी शादी का खुलासा किया है। एक्टर की पार्टनर एंड्रिया पैनागियोटोपोलू से शादी की है। एंड्रिया एक डांस टीचर हैं। टीवी सीरियल कुंडली भाग्य के जरिए फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर मनीत जोरा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड संग शादी कर ली है। आपको बता दें कि मनित ने 9 जुलाई को गर्लफ्रैंड संग शादी की थी परंतु अब उन्होंने अपनी शादी का खुलासा किया है। एक्टर की पार्टनर एंड्रिया पैनागियोटोपोलू से शादी की है। एंड्रिया एक डांस टीचर हैं।

दो महीने में की शादी

वहीं शादी के बारे में बात करते हुए मनित ने एक नामी वेबसाइट को बताया कि – ‘मेरे पिता की तबीयत बहुत खराब थी, मैं अकेले ही सारा कुछ मैनेज कर रहा था, जिसमें मेरी पहली प्रायोरिटी मेरे पापा की हेल्थ थी इसलिए मुझे जल्दबाजी में शादी करनी पड़ी।’ आगे मनित ने बताया कि पिता की तबीयत काफी खराब हो रही थी इसलिए उन्होंने यहां शादी दिसंबर में करनी थी पापा की हेल्थ के कारण उन्हें जुलाई में ही शादी करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि सब कुछ दो महीने में ही उन्होंने प्लान किया था।

शादी में थी नो फॉन पॉलिसी

मनित की शादी 9 जुलाई को हुई थी और उनकी शादी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई क्योंकि उन्होंने अपनी शादी में नो फॉन पॉलिसी रखी थी। इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने बताया कि -‘मैंने निमंत्रण में बहुत ही विनम्रता से सभी को कहा था कि वह सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट न करें, क्योंकि यह मेरी पत्नी के बारे में है। उन्हें पोस्ट करने की आदत नहीं वह बहुत ही असहज हो जाती हैं।’

उदयपुर में लिए थे सात फेरे

मनित ने अपनी गर्लफ्रैंड एंड्रिया के साथ उदयपुर के एक रिजोर्ट में सात फेरे लिए थे। वहीं आउटफिट की बात करें तो एक्टर ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। गले में ग्रीन माला और हाथों में तलवार लिए वह काफी हैंडसम दिख रहे थे। वहीं उनकी वुड टू बी वाइफ ने आइवरी कलर का फ्लॉवर प्रिंट लहंगा, सिल्वर कलर का मैचिंग नेकलेस और लाइट मेकअप किया था।

दोस्तों ने मचाया थी खूब धमाल

आपको बता दें कि भले ही शादी गुपचुप थी लेकिन मनित ने शादी में अपने खास दोस्त श्रद्धा आर्या, धीरज धूपर और अंजुम फाखी को भी बुलाया था। श्रद्धा और धीरज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वह दोनों साथ में डांस करते दिख रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811