रायसेन। राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा 13 अगस्त को राष्ट्रवीर श्री दुर्गा दास जी राठौर जयंती समारोह स्थानीय गार्डन में बड़े धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा मनाया जाएगा।
राठौर क्षत्रिय समाज के नगर अध्यक्ष आकाश राठौर ने बताया कि राष्ट्रवीर श्री दुर्गा दास जी राठौर जयंती समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रभु राम चौधरी मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे राकेश शर्मा जिला अध्यक्षभारतीय जनता पार्टी ,यशवंत मीणा अध्यक्ष जिला पंचायत , श्रीमती सविता जमना सेन नगर पालिका परिषद ,मनोज राठौर राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय समाज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे राजेंद्र सिंह राठौर( राजू भैया )राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय समाज के नगर अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम 1:00 श्री वीर दुर्गादास जी राठौर की प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन सब्जी मंडी प्रांगण में एवं दोपहर 1:30 पर श्री कन्या पूजन एवं प्रज्वलन एवं झंडा वंदन समारोह शगुन गार्डन में होगा। वही कक्षा एक से 12वीं तक के समस्त छात्र छात्राओं को विशेष उपहार कार्यक्रम भी संपन्न अतिथियों द्वारा होगा। उसके पश्चात अतिथियों एवं समस्त लोगों का सहभोज कार्यक्रम संपन्न होगा। राठौर क्षत्रिय समाज के नगर अध्यक्ष आकाश राठौर ने समस्त सुजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।