Let’s travel together.

पिपलानी में पेयजल के समाधान के लिए बोरवेल खुदाई का काम तत्काल शुरू

0 158

-सीहोर कलेक्टर, जल निगम के एमडी और पीएचई के अधिकारियों ने पिपलानी का किया भ्रमण

-पेयजल समस्या मूलक गावों में तुरंत व्यवस्था के अधिकारियों ने दिए निर्देश

सीहोर से अनुराग शर्मा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर, जल निगम तथा पीएचई के अधिकारियों ने ग्राम पिपलानी पठार मोहल्ला पहुंचकर ग्राम वासियों से पेयजल के लिए आ रही कठिनाई के बार चर्चा की। वर्तमान में पिपलानी में जल निगम द्वारा समूह पेयजल योजना का काम आगामी 6 माह में पूर्ण हो जाएगा। समूह पेयजल योजना का कार्य पूर्ण होने तक पठार मोहल्ला के निवासियों की पेयजल समस्या के तात्कालिक समाधान के लिए दो बोरवेल और सिंगल फेज पम्प लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने बताया कि पिपलानी के पठार मोहल्ले में ग्रामवासियों की उपस्थिति में तत्काल बोरवेल खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया। इसके अलावा एक बोर और किया जाएगा। वर्तमन में जो बोर हो रहा है उसमें सिंगल फेज पम्प लगाया जाएगा। बोर में यदि पर्याप्त पानी निकलता है तो तीन हॉर्स पावर का पम्प लगाया जाएगा।इसके साथ ही अधिकारियों ने खरानिया, कोठरी, पिपलिया नंदगाव की पेयजल समस्या की समीक्षा करते हुए हैंडपम्प, जल स्त्रोत सूखने के कारण बंद हैण्डपम्प की जानकारी के साथ ही गांवों में पेयजल का अभाव होने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने वर्तमान में प्रगतिरत समूह पेयजल योजना का कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा है। भ्रमण के दौरान जल निगम के एमडी तेजस्वी नायक तथा पीएचई के एसई सीएस संकुल तथा ईपीएचई एमसी अहिरवार भी उपस्थित थे।

पेयजल संबंधी शिकायत के लिए कन्ट्रोल रूप स्थापित

ई पीएच ई एमसी अहिरवार ने बताया कि नसरूल्लागंज की पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए नसरूल्लागंज में पीएचई विभाग का कन्ट्रोल रूम बनाया जाएगा। इस क्षेत्र की पेजयल संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811