Let’s travel together.

चीन से जमीन छुड़ानी है… केजरीवाल ने देश को दीं 10 गारंटी, मोदी पर रहे हमलावर

0 64

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस क केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. इस बीच AAP के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी गारंटी पर मैं जोर देना चाहता हूं. उन्होंने कहा था कि 15 लाख हर व्यक्ति के अकाउंट में जाएंगे, वो नहीं हुआ है. 2 करोड़ रोजगार की बात की थी, जोकि नहीं हुई है. 2022 तक बुलेट ट्रेन चलाने की बात की थी, लेकिन अभी तक नहीं हुआ.

उन्होंने कहा कि हमने गारंटी दी थी कि बिजली मुफ्त, स्कूल शानदार होंगे, मोहल्ला क्लिनिक होंगे, हमने सब किया. मोदी की गारंटी कौन पूरा करेगा, वो भी नहीं पता क्योंकि वह 75 साल के हो जाएंगे, जिसके बाद उन्हें रिटायर होना है. केजरीवाल की गारंटी केजरीवाल ही पूरा करेंगे.

केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी देश के अंदर ढेरों लोग अनपढ़ हैं, गरीब शिक्षा नीति है, तो देश आगे नहीं बढ़ सकता है. देश की जनता स्वस्थ होगी तो देश तरक्की करेगा. एक प्रधानमंत्री देश को आगे नहीं ले जा सकता है. देश की जनता ले जाती है. आज देश में सरकारी अस्पतालों का गंदा हाल है. देश के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक होगा.

आम आदमी पार्टी की गारंटी

  • देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम और गरीबों को फ्री बिजली मिलेगी.
  • हर गांव और मोहल्ले में शानदार स्कूल बनाए जाएंगे. इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे की अच्छी और मुफ्त शिक्षा का इंतजाम किया जाएगा.
  • हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे. हर जिले में शानदार मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे.
  • राष्ट्र सर्वोपरि है- सेना को इजाजत तो दीजिए. चीन ने जो जमीन कब्जा किया है उसको छुड़ाना है.
  • अग्निवीर योजना सेना के लिए हानिकारक है. इसको बंद किया जाएगा, जो अग्निवीर में बहाल हुए हैं उनको पक्का किया जाएगा. कच्ची नौकरी को हटा कर इनको पक्का किया जाएगा. देश की सेना पर जितना खर्च किया जाना चाहिए करेंगे.
  • किसानों के सभी फसलों पर स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार दाम मिलेगा.
  • एक साल के अंदर दो करोड़ रोजगार की गारंटी है.
  • भ्रष्टाचार बीजेपी की वाशिंग मशीन है. देश में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सोर्स है. इस मौजूदा व्यवस्था को खत्म किया जाएगा. दिल्ली और पंजाब के तर्ज पर भ्रष्टाचार की मुक्ति होगी.
  • व्यापारियों का के लिए अच्छी व्यवस्था की जाएगी. जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा.
  • दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा

केजरीवाल का चुनावी कार्यक्रम

वहीं, सीएम केजरीवाल ने अपने आगामी चुनावी प्रोग्राम के बारे में भी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि वह INDIA गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे. अगले कई दिनों में दिल्ली से बाहर कई चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. 14 मई को कुरुक्षेत्र में रोड शो करेंगे. 15 मई को लखनऊ, 16 मई को सुबह में रांची और शाम में पंजाब में चुनावी कार्यक्रम है. 17 मई मुंबई महा विकास अघाड़ी के साथ चुनावी कार्यक्रम है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811