Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल सोमवार 25 अप्रेल 2022

0 95

मेष राशि-  मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। रहन-सहन कष्टप्रद हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। इच्छा-विरुद्ध अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष राशि- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

कर्क राशि– मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में भी संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

कन्या राशि- मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है।

तुला राशि- कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा।

वृश्चिक राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। क्रोध की तीव्रता रहेगी। व्यवहार कुशलता में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख म‍िलेगा।

धनु राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मकर राशि- माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

कुंभ राशि- पिता का सानिध्य मिल सकता है। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि सम्भव है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     अमित शाह ने म.प्र. में ई-समन प्रणाली की सराहना की-अरुण पटेल     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |     रायसेन में वन भूमि पर बोरिंग रोकने का एक डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर हमला,महिलाओं ने घेरकर मारा वनरक्षक के सिर में लगी चोट     |     भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया संविधान गौरव दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811