Let’s travel together.

एसबीआई की ग्राहक संपर्क अभियान के तहत शिविर आयोजित

0 229

-शिविर में कृषकों को केसीसी पीएमएसबीवाय योजनाओं की दी जानकारी

सलामतपुर रायसेन से अदनान की रिपोर्ट।
भारतीय स्टेट बैंक सलामतपुर शाखा ने रविवार को ग्राहक सेवा सम्पर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत अम्बाड़ी में शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा सलामतपुर के मैनेजर आशीष तिवारी, आरओबी से श्याम अहिरवार मैनेजर एनपीए, सक्सेना जी मैनेजर एफआई, बैंक फील्ड ऑफिसर अदिति राजपूत, रामबाबू रैकवार व अम्बाड़ी पंचायत सरपंच थान सिंह मीणा मौजूद थे। शिविर में किसानों व ग्राहकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी व सुझावों पर भी चर्चा की गई। वहीं आशीष तिवारी ने किसानों के लिए राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न हितकारी योजना की जानकारी दी। और एसबीआई द्वारा किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं की भी जानकारी दी गई। किसान भागीदारी ज़िम्मेदारी हमारी के तहत किसानों को बताया गया कि किसान केसीसी कार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, एपीवाय, ग्रामीण समृद्धि योजना, डेरी योजना, वेयर हाउस फाइनेंसिंग, ट्रेक्टर लोन, हार्वेस्टर लोन सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व अपने परिवार का भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। इस क्षेत्र के किसानों को विशेष रूप से शिविर में योजनाओं की जानकारी देने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिनमें इदरीस खान, ग्राम पटेल महेंद्र सिंह मीणा, राकेश सोनी, अमित सक्सेना, नरेश शर्मा, शुभम साहू, योगेन्द्र विश्वकर्मा, मांगीलाल साहू, अमरचंद, ओमप्रकाश साहू, राजेन्द्र चौकसे, संजय साहू, अशोक कुमार साहू, हरि कुशवाहा, संदीप मीणा सहित आदि किसान शामिल हुए। और बैंक द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं की जानकारी ली व विभिन्न स्तरों पर ऋण उपलब्ध कराने के बारे में बताकर ब्याज की जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि वह बैंक में गोल्ड रखकर आकर्षक योजना का लाभ उठाएं। जिससे घर में रखा गोल्ड सुरक्षित भी रहेगा तथा आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक आशीष तिवारी ने किसानों को संबोधित करते हुए उनसे कहा कि वह हर समय आपकी सेवा में मौजूद हैं। व हमारी बैंक की आकर्षक योजना का लाभ उठाएं तथा अपने व अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बैंक में थोड़ी थोड़ी पूंजी की बचत कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में आगे आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811