Let’s travel together.

रायसेन शहरमें जलकुबेरों ने राहगीरों के सूखे कंठ तर करने जगह जगह खोली प्याऊ

0 152

पहल-नपा परिषद ने फेरी आंखें, समाजसेवियों की मदद से खुली सार्वजनिक प्याऊ

शिवलाल यादव

रायसेन।रायसेन शहर के समाजसेवियों द्वारा राहगीरों के गर्मी में सूखे कंठों को तर करने जगह जगह सार्वजनिक प्याऊ खोलकर ठंडे पीने के पानी के इंतजाम किए हैं।जिला अस्पताल के सेकंड गेट सहित तहसील कार्यालय, सांची रोड़ पर रॉयल मैरिज गार्डन के समीप व्यापारियों ने मटकों में ठंडे पानी के प्रबंध कर बैशाख माह में प्याऊ खोल दी है।इसके अलावा जिला

अस्पताल के पास समाजसेवी महेश श्रीवास्तव, अनिल अन्नू श्रीवास्तव, देवेंद्र शर्मा ,अखिलेन्द्र दुबे गुड्डू भैया ने मिलजुलकर प्याऊ खोली है।मानव सेवा समिति रायसेन के निरंजन सिंह पप्पू कुशवाह, पवन दुबे, ओमकार सिंह, दीवान सिंह गौर, उमाशंकर गौर द्वारा भी हर साल मरीजों उनके अटेंडरों के लिए मटके रखकर ठंडे पानी के इंतजाम किए जाते हैं।जबकि सार्वजनिक प्याऊ खोलकर पानी पिलाने का कार्य नपा परिषद रायसेन का होता है।लेकिन नपा परिषद रायसेन में बजट अभाव की वजह से शहर में इस साल प्याऊ नहीं खोली गई है।इतिहास में शायद पहली बार यह मौका आया है।जब नगर के सार्वजनिक प्याऊ नहीं खोली जा सकी है।राहगीर लक्ष्मी देवी, कुसुम सुमन, राधा बाई ने बताया बैशाख माह में गर्मी के मौसम तापमान का पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस पर झूल रहा है।ऐसे में सार्वजनिक प्याऊ पर ही लोगों के गले को तर करने में मददगार साबित हो रही हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811