Let’s travel together.

सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल

0 65

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव भी वोट डालने पहुंचे. प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन जनता से क्रूर व्यवहार कर रही है. मतदान करने से रोका जा रहा है. ऐसा कभी नहीं हुआ है. हमने आयोग से इनके खिलाफ शिकायत की है.

बदायूं में वोटिंग का जिक्र करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन जनता से क्रूरता कर रही है. ये लोग मतदान प्रतिशत बढ़ने नहीं दे रहे हैं. जैसे ही 40% मतदान हुआ, जो लोग मतदान करने जा रहे थे, उन्हें सैफई थाने में बैठा दिया गया. ऐसा कभी नहीं हुआ है. जब सरकार बदलेगी, तब इन अधिकारियों को पता चलेगा कि कैसे निष्पक्ष चुनाव होते हैं.

‘पर्चे छीने, मुस्लिम महिलाओं को भगाया और बस्ते फाड़े’

शिवपाल यादव ने कहा कि बदायूं से लेकर मैनपुरी में वोट पर्सेंटेज बढ़ने नहीं दिया जा रहा है. सैफई थाने में वोट डालने वाले लोगों को रोक लिया गया है. आयोग में हमने इसकी शिकायत की है. बदायूं में मुस्लिम महिलाओं को भगा दिया गया है. बीएलओ के पर्चे छीन लिए गए. इसलिए आदित्य को धरना देना पड़ा है. जनता ने वोट दिया है. जहां-जहां समाजवादी पार्टी के वोटर थे, वहां एजेंट, वोटर्स को भगा दिया गया और बस्ते फाड़ दिए गए.

‘बदायूं से आदित्य और मैनपुरी से डिंपल चुनाव जीतेंगी’

सपा महासचिव ने कहा, डीएम और एसएसपी ने मुझे रोका. हमने कहा भी कि नेशनल हाइवे पर कौन रोक सकता है. अधिकारी बेईमानी कर रहे हैं. मतदाताओं के बीच आतंक फैलाया जा रहा है. ये सरकार कुछ भी कर ले, बदायूं से आदित्य और मैनपुरी से डिंपल चुनाव जीतेंगी. वहीं, रामगोपाल यादव द्वारा राम मंदिर के वास्तु को गलत बताने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अगर वास्तु गलत है तो मंदिर शुभ नहीं होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती शिवपुरी ने किया किशोरी विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन     |     सहकारी समितियों के कर्मचारियों की पीड़ा: “कमीशन आधारित व्यवस्था में कब तक चलेगा परिवार?     |     कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से किसानों को किया जाएगा जागरूक     |     वट सावित्री अमावस्या पर महिलाओं ने किया विशेष पूजन, अखंड सौभाग्य की मांगी कामना     |     8 दिन में पूरा हुआ जनगणना का प्रथम चरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान     |     समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811