Let’s travel together.

बेगमगंज स्ट्रॉन्ग रूम में ड्यूटी के दौरान शिक्षका हुई हादसे का शिकार

0 168

रायसेन। जिले के बेगमगंज में आईटीआई कॉलेज में बने स्ट्रॉन्ग रूम मे मतदान सामग्री लेने के बाद अपने दल के साथ शिक्षिका मतदान केंद्र के लिए रवाना होने जा रही थी की स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर निकलते समय गिरने से हादसे का शिकार हो गई और उसके पैर में फ़ैक्चर होने से शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई शिक्षिका को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल बेगमगंज भेजा गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन रेफर किया गया।

रायसेन जिले के सुल्तानगंज प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका चंद्रकिरण बिसेन की सिलवानी के खमेरा मतदान केंद्र पर चुनाव संपन्न करवाने ड्यूटी लगी थी। जिसके लिए वह आज बेगमगंज आईटीआई कॉलेज में बने स्ट्रॉन्ग रूम से मतदान सामग्री लेने पहुंची थी जब मतदान सामग्री लेकर वह अपने चुनाव दल के साथ खमेरा गांव के मतदान केंद्र के लिए रवाना हो रही थी उसी समय

आईटीआई भवन का रैंप उतरते समय पैर फिसलने से गिर गई हादसे में शिक्षिका का एक पैर फैक्चर हो गया। जिसको एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन रेफर किया गया जहां महिला शिक्षिका का इलाज जारी है।बहीं डॉक्टर संदीप यादव का कहाँ है की महिला को इलाज के लिए लाया गया था प्राथमिक उपचार के बाद ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811