नटेरन पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र एवं प्रमुख स्थानो में फ्लैग मार्च निकाला गया
नटेरन विदिशा।थाना नटेरन पुलिस विदिशा द्वारा विदिशा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बासौदा मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में नटेरन थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी नटेरन आशुतोष सिंह व उप निरीक्षक CRPF एच. मंडल के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए आम जन में सुरक्षा का भाव जाग्रत करने हेतु थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों में फ्लैग मार्च निकाला गया ।

CRPF की पश्चिम बंगाल STRA बटालियन की STRA 5 कंपनी एवं थाना नटेरन पुलिस बल विदिशा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव के दौरान गुंडे बदमाशों में भय, निष्पक्ष चुनाव एवं आम जनों को निडरता से वोट डालने हेतु प्रेरित करने हेतु , नटेरन थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र एवं महत्वपूर्ण स्थानो गुरोद, मरखेड़ा, सोमवारा, बमूरिया, फुफेर, खुशौर, पैरवासा, रजोधा, एचदा, खंडेर आमखेड़ा, पमारिया, सेऊ, नटेरन में फ्लैग मार्च निकाला गया । एवं जिला बल एवं सीआरपीएफ बल के द्वारा संयुक्त रूप से SST मियांखेड़ी चौराहा नटेरन में सघन रूप से चेकिंग की गई ।

फ्लैग मार्च में थाना नटेरन का बल एवं CRPF की पश्चिम बंगाल STRA बटालियन की STRA 5 कंपनी शामिल रही ।आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी महत्वपूर्ण स्थान एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा ।