Let’s travel together.

भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में विधायक, जिला भाजपा अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बाजार में किया जनसंपर्क

0 176

सी एल गौर रायसेन

प्रचार प्रसार के आखिरी दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय रायसेन में सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नगर के गंज बाजार से जनसंपर्क के प्रारंभ किया जो की सांची मार्ग, महामाया चौक, माता मंदिर चौराहा से होकर रामलीला मार्केट होते हुए रामलीला गेट से होकर भोपाल सागर तिराहा पर जन संपर्क अभियान का समापन किया गया।

जनसंपर्क के दौरान सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री राजेश पंथी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन, भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान साथ रहे।

इस दौरान बाजार में प्रत्येक दुकानदार से मिलकर बीजेपी प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की गई। जनसंपर्क अभियान का समापन भोपाल सागर चौराहा पर किया गया, इस मौके पर विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को लेकर हमें ज्यादा से ज्यादा मतदान करना है एवं क्षेत्र को नंबर एक पर लाना है। आगामी 7 मई को होने वाले मतदान के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक मतदान कराना हम सब की जिम्मेदारी है इस काम में अभी से आप जुट जाएं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह कुशवाह, महिला मंडल अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी सहित दर्जनों की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही। इसके अलावा जनसंपर्क अभियान में नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, बबलू ठाकुर, दीपेंद्र सिंह कुशवाह, लखन चक्रवर्ती, रघुवीर मीणा, कैलाश ठाकुर, नितेश चतुर्वेदी,देवेंद्र यादव, अंशुल शर्मा, बृज बिहारी मिश्रा, जीतेश ठाकुर, अशोक राठौर, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, ब्रज विश्वकर्मा, सतेंद्र सिंह चौहान, मिट्ठू लाल धाकड़, भगवानदास लोहट, अशोक सेन, नूतन कुशवाह, बृजेश राय, राजकिशोर सोनी, अशोक सोनी, शुभम रावत, शुभम उपाध्याय, देवेंद्र रघुवंशी, मोहन चक्रवर्ती, कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, मयंक चतुर्वेदी, अखिलेश सोनी, विजय सिंह राठौड़, श्री भटनागर, आदित्य चावला, राजेंद्र राठौर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811