Let’s travel together.

रैली, गीत गाकर, दीवार लेखन के माध्यम से लोगों से की जा रही है वोट डालने की अपील

0 99

– शिवपुरी जिले में चलें बूथ की ओर अभियान जारी

– मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का हो रहा है आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्वीप अभियान के अंतर्गत चलें बूथ की ओर अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जिसमें गांवों व शहरों में गीत, नाटक प्रतियोगिता, दीवार लेखन, भजन और रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह 7 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने इस अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिस प्रकार मतदाता जागरूकता के लिए लगातार स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है उसी तर्ज पर चलें बूथ की ओर अभियान के तहत इन गतिविधियों को और तेज करने की आवश्यकता है। स्थानीय अमले को इस अभियान से जोड़कर मतदाताओं को प्रेरित करना है।
तीसरे चरण में मतदान वाले लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में बुधवार एक मई से चलें बूथ की ओर अभियान चलाया जा रहा है। खासकर ग्रामीण आजीवका समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत व अन्य कर्मचारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में लगातार मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
जिले में इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही है इसमें मतदाता जागरूकता रैली दीवार लेखन मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। इस अभियान के तहत स्थानीय अमले द्वारा मतदाताओं से संपर्क कर मतदाता जागरूकता गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है और अपील की जा रही है कि 7 मई को होने वाले मतदान में अपना वोट डालने के लिए जरूर जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811