Let’s travel together.

कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार

0 82

कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है. लंबे समय से इन सीटों को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, केएल शर्मा गांधी परिवार के करीबी बताए जाते हैं. वह सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि हैं.

कांग्रेस ने आज यानी शुक्रवार को दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस नई लिस्ट में कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को अपना प्रत्याशी घोषित किया. पिछले काफी समय से ये कहा जा रहा था कि राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ेंगे. मगर पार्टी ने आखिर समय में अपना मन बदला और राहुल को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा.

कौन हैं केएल शर्मा?

उधर, केएल शर्मा को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है. रायबरेली में सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के रूप में लंबे समय से केएल शर्मा ही कामकाज देख रहे हैं. केएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है. पंजाब के रहने वाले किशोरी लाल शर्मा पहली बार 1983 में राजीव गांधी के साथ अमेठी पहुंचे थे. उसके बाद से वो लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते रहे हैं. 1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद जब इस सीट से गांधी परिवार के सदस्य चुनाव नहीं लड़ते थे फिर भी केएल शर्मा यहां कांग्रेस पार्टी के जो भी सांसद होते थे उनके लिए कार्य करते रहे थे. इसके बाद सोनिया के सांसद बनने के बाद से उनके संसद प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं.

अमेठी-रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार की परंपरागत सीट

अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार की परंपरागत सीट रही है क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीट का प्रतिनिधित्व किया है. अमेठी में 2019 में राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था. भाजपा की स्मृति ईरानी ने उन्हें शिकस्त दी थी. इस बार कांग्रेस ने यहां से किशोरी लाल शर्मा को उतारा है. केएल शर्मा को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है.

अमेठी सीट पर फिरोज गांधी से लेकर संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वहीं, अगर रायबरेली सीट की बात करें तो इस बार राहुल गांधी खुद यहां से चुनाव लड़े हैं. इस सीट पर भी गांधी परिवार का कब्जा रहा है. यहां भी फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. सोनियां 2004 से 2019 तक यहां की सांसद रहीं.

राहुल गांधी 12.15 बजे रायबरेली से भरेंगे पर्चा

राहुल गांधी राहुल गांधी 12.15 बजे नामांकन करेंगे. वह सुबह 9.20 बजे राहुल गांधी स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली से फुरसतगंज के लिए रवाना होंगे. 10.20 बजे फुरसतगंज पहुंचेंगे. फुरसतगंज एयरपोर्ट से सड़के के रास्ते वो गेस्ट हाउस के लिए निकलेंगे. सुबह 11 बजे राहुल गांधी भुएमोऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. इसके बाद वो 12.15-12.45 के बीच नामांकन दाखिल करेंगे. इसके बाद दोपहर 2.10 बजे राहुल फुरसतगंज से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.

अमेठी-रायबरेली में 20 मई को मतदान

बता दें कि अमेठी-रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान है. इसके अलावा 12 और सीटों पर इस दिन वोटिंग है, जिनमें कैसरगंज, लखनऊ, फैजाबाद, मोहनलालगंज, जालौन, झांसी, कौशांबी, बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, बांदा और फतेहपुर शामिल हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811