Let’s travel together.

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना फर्जीवाड़ा मामला, सभी जोड़ों की होगी जांच के साथ रोके गए 51 हजार रुपए

0 71

ग्वालियर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा ग्वालियर में पकड़ में आया था जहां जिले के भितरवार में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आधा दर्जन शादीशुदा जोड़ों की 51 हजार रुपए के लालच में फिर से शादी कर दी गई। मामले का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि जो आवेदन जनपद को प्राप्त हुए थे। उनमें एक दिन पहले ही मंगलवार को चार जोड़े पहले से शादीशुदा मिले थे, जिन्हें अपात्र कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी तीन जोड़ों का दोबारा से विवाह करा दिया गया। अब इस मामले को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए है।

बता दें कि जैसे ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का फर्जीवाड़ा मामला सामने आया है। सम्मेलन में शामिल हुए सभी जोड़ों की जांच होगी। साथ ही 51 हजार रुपए की मिलने वाली राशि तत्काल प्रभाव से रोकी गई। भितरवार में पकड़े तीन फर्जी जोड़े गए। इतना ही पैसों की लालच में दोबारा शादी की थी।

बहरहाल जिस तरह से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं? इस मामले में भी फर्जीवाड़ा करके जोड़ो की पोल खुलने के बाद भी शादी कर रहे। वहां पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उन अधिकारियों की भी इसमें मिलीभगत होने की आशंका है। फिलहाल इस पूरे मामले में कलेक्टर ने जांच बिठा दी है, देखना होगा कि ऐसे और कितने मामले हैं, जिनमें इस तरह से फर्जीवाड़ा करके शादीशुदा जोड़ो ने बार-बार शादी कर 51000 ले लिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811