Let’s travel together.

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’

0 70

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बुधवार को धमकी भरे ईमेल मिले थे. इसमें स्कूलों में बम रखे होने की बात कही गई थी. मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पता चला है कि इससे पहले भी एक स्कूल में धमकी भरे ईमेल आए थे, इसका रूस कनेक्शन था. इस बात की पुष्टि खुद दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट से हो चुकी है.

दरअसल, 28 नवंबर 2022 और 12 अप्रैल 2023 को सादिक नगर में इंडियन स्कूल को ईमेल के जरिये धमकी मिली थी. मगर, जांच अभीतक बेनतीजा रही. इंटरपोल की जांच में रूसी कनेक्शन सामने आया था. ये धमकी jhonmaddison77@rambler.ru मेल ID से मिली थी. यानी कि इस बार मिली धमकी का पैटर्न 2023 में मिली धमकी से मेल खाता है.

ईमेल आई का आईपी एड्रेस ऑस्ट्रिया में लोकेट हुआ था

उस वक्त 25 मई 2023 में मास्को एनसीबी की तरफ से जवाब दिया गया था कि धमकी के लिए जिस ईमेल आई का इस्तेमाल हुआ, उसका आईपी एड्रेस ऑस्ट्रिया में लोकेट हुआ है. इसके अलावा 28 नवंबर 2022 को इसी इंडियन स्कूल को मिले धमकी भरे ईमेल की जांच में खुलासा हुआ था कि जिस ईमेल आई johnfoster@tutanota.com से धमकी मिली, उसका आईईएमआई और एंड्रायड आईडी दोनों जर्मनी के थे.

उस दौरान इंटरपोल के जरिये जर्मनी से मिले जवाब में बताया गया था कि आईईएमआई और एंड्रायड आईडी का कोई रिकॉर्ड उनके पास मौजूद नहीं है. इस बार दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 स्कूलों में बम रखे होने की ईमेल पर धमकी मिली. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बुधवार को स्कूलों में बम होने की धमकी से संबिधित 143 कॉल मिलीं.

चीन-पाकिस्तान की साजिश का शक

इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा-120बी और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है. सूत्रों का कहना है कि अभी और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. अभी तक की जांच में जांच एजेंसियों को शक है कि ये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और चाइना की खुफिया एजेंसी की मिली-जुली साजिश हो सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811