Let’s travel together.

पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने नगरपालिका में किया प्रदर्शन,नारेबाजी

0 133

पार्षदों ने मटके फोड़कर विरोध जताया,अध्य्क्ष के खिलाफ नारेबाजी की

मप्र के रायसेन जिला मुख्यालय में पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों द्वारा बड़ी संख्या में सर पर खाली मटका लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे नगरपालिका कार्यालय में खाली मटका फोड़ कर अपना विरोध जताया जमकर नारेबाजी की।उल्लेखनीय है कि शहर में पानी को लेकर लोग परेशान हैं। 3 दिन से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका प्रभात चावला ने आज कहा कि शहर में पानी को लेकर लोग परेशान हैं। 3 दिन से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। फिर भी नगरपालिका के कान में जूं नहीं रेंग रही है। पानी की समस्या को लेकर हमने पूर्व में धरना दिया था। उस समय प्रशासन द्वारा यह कहा गया था कि पानी की समस्या हल हो जाएगी। पर हालात कुछ दिन ही सही रहे। फिर स्थिति ज्यों की त्यों हो गई है। जब तक पानी की समस्या हल नहीं हो जाती हम प्रदर्शन करते रहेंगे।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि हलाली पेयजल परियोजना शहर के लिए अभिशाप बन गई है।योजना के संचालन में भारी भर्ष्टाचार के चलते आये दिन पेयजल प्रदाय बंद हो जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811