Let’s travel together.

गांव के पांच तालाबों का बदलेगा स्वरूप, जिला पंचायत ने शुरू किया काम

0 71

जबलपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में जल की पर्याप्तता देने और तालाबों का संरक्षण करने की पहले जिला पंचायत ने की है। जिले की सीमा में तालाबों का सर्वे करने के बाद पांच तालाबों को चयन किया गया है, जिनका जल्द ही स्वरूप बदलेगा। दरआल जिला पंचायत जबलपुर ने जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पांच बड़े तालाबों के पुनरुत्थान की दिशा में काम करना प्रारंभ किया है। तालाबों के पुनरुत्थान की कार्ययोजना बेंगलुरु के एक गैर सरकारी संगठन के सहयोग से तैयार की जाएगी। इस संगठन के विशेषज्ञों का मई माह के प्रथम सप्ताह में चयनित तालाबों का भ्रमण करना संभावित है।

पुनर्जीवित करने की पहल के तहत तीन तालाबों का निरीक्षण किया

जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह ने आज सोमवार को तालाबों का पुनरूत्थान कर इन्हें पुनर्जीवित करने की पहल के तहत तीन तालाबों का निरीक्षण किया। ये तालाब जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत परासिया के ग्राम झिरी, ग्राम पंचायत मुकुनवारा के नयागांव एवं पिपरिया मेडिकल के हैं। तालाबों के पुनरुत्थान की नवाचारी पहल जिला पंचायत सीईओ ने ही की है। तालाबों को पुनर्जीवित करने की योजना के तहत चयनित तालाबों से सिल्ट निकाली जाएगी, इनके कैचमेंट एरिया के अवरोधों को दूर किया जायेगा तथा नाले-नालियों के गंदे पानी को मिलने से रोकने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जाएंगे।

तालाबों का अंतिम रूप से चयन विशेषज्ञों की टीम ही करेगी

जिन तीन तालाबों का निरीक्षण किया उनमें काफी कम पानी बचा है। करीब सात से सत्रह एकड़ क्षेत्र में फैले ये तालाब सिल्ट से भरे हुए हैं। कैचमेंट एरिया से बर्षा जल आना भी अवरुद्ध हो गया है। इन तालाबों का फिलहाल प्रारंभिक तौर पर पुरुत्थान के लिए चयन किया गया है। तालाबों का अंतिम रूप से चयन बेंगलुरु से आने वाली विशेषज्ञों की टीम ही करेगी तथा डीपीआर भी तैयार करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811