Let’s travel together.

राष्ट्रीय जनजाति साहित्य महोत्सव

0 86

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी समुदाय ने किए विभिन्न आंदोलन

पर्यावरणीय नियमो के तहत चलने वाले जनजातीय समाज को अंग्रेजो के कानून अवैध लगे

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

राजधानी रायपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजाति साहित्य महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने शोध पत्र का वाचन किया। आज पंचम सत्र में ’’जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी-भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इनका संघर्ष, भूमिका एवं योगदान विषय पर शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किया गया। शोधार्थियों ने अपने शोध पत्रों में जनजातीय समुदायों द्वारा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके त्याग और बलिदान का विशेष रूप से उल्लेख किया। पर्यावरणीय नियमों के तहत चलने वाले जनजातीय समाज के लिए अंग्रेजो के कानून अवैध लगे और आंदोलन की राह पकड़ लिए। छत्तीसगढ़ का आदिवासी समुदाय अन्याय, शोषण एवं अत्याचार के विरोध में खड़े हुए। ऐसे आंदोलन से जनता के मनोबल में वृद्धि और संघर्ष की प्रेरणा मिलती थी।

आज शोध-पत्र का पठन करते हुए मध्यप्रदेश से आये डॉ मदन सिंह वास्केल ने महू क्षेत्र के आदिवासी क्रांतिकारी टांटिया के बारे में बताया।लोग उसे प्यार से टांटिया मामा कहते थे। मामा अंग्रेज़ो के खजाना को लूटकर गरीबो को बांट देता था। समाज के लिए लड़ने वाले मामा को आज भी क्षेत्र के लोग मानते है।

इसी प्रकार जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारभूत व्याख्यान आचार्य रमेन्द्र नाथ मिश्र, अंजलि यादव ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर जनजातियों की स्वतंत्रता आन्दोलन में भागीदारी अंजली यादव, गंगाराम कश्यप ने 1910 की भूमकाल क्रांति में बस्तर के आदिवासी क्रांतिकारियों की भूमिका और संघर्ष में चुनौतियों का योगदान, विनोद भगत ने जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर बुधू भगत,करुणा देवांगन ने स्वतंत्रता आंदोलन में बस्तर के जनजातियों का योगदान एक अवलोकन,डॉ सीमा पाल ने भूमकाल के सूत्रधार लाल कालेंद्र सिंह,डॉ डी एन खूंटे ने दक्षिण बस्तर में 1856 ई. का विद्रोह और घुर्वाराव,ईश्वर लाल ने जनजातीय जागृति में जननायक हीरा सिंहदेव कांगे का योगदान – छत्तीसगढ़ के संदर्भ में (एक अनुशीलन), अजय कुमार चतुर्वेदी ने सरगुजा अंचल के जनजातियों का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान,निर्मल बघेल एवं अन्य ने जंगल सत्याग्रह में शहीद आदिवासी सहित विभिन्न राज्यों के शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सत्र के दौरान आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की संचालक सह आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी सहित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     विधायक डॉ.प्रभुराम चौधरी ने बंडोली गांव में साढ़े सैंतीस लाख रू के पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन किया     |     रिटायर आर्मी ऑफिसर के साथ 5.50 लाख का फ्रॉड होने से बचा, आईपीओ में ज्यादा रिटर्न दिलाने के नाम पर फंसाया     |     ट्रक हादसे में तीन लोगों की जान बचाने में आईटीबीपी के जवान बने देवदूत     |     असिस्टेंट प्रोफ़ेसर भर्ती::परीक्षा के नंबर नहीं बताए,सीधे इंटरव्यू की मेरिट लिस्ट दे दी     |     साइकिल मैराथन के साथ होगा बुंदेली दमोह महोत्सव का आगाज     |     नहीं सुधर पा रहा ऐतिहासिक स्थल पर बिजली का ढर्रा,जलकर गिर रही केबल     |     राज्यमंत्री, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व किया आभार व्यक्त     |     मध्यप्रदेश में प्रारंभिक बाल शिक्षा पर विशेषज्ञों ने किये विचार व्यक्त     |     गेहूँ खरीदी के लिये 20 जनवरी  से किसानों का पंजीयन प्रारंभ     |     घने कोहरे के बीच बालमपुर घाटी पर चार ट्रक हुए खराब ,चारों बीच रोड पर खड़े रहे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811