Let’s travel together.

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

0 184

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल श्री वी.के. गोयल एवं जिला शिक्षा अधिकारी ए.एन. बंजारा ने विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन

स्कूल परीक्षा के अंतर्गत आयोजित कक्षा 10वीं के गणित विषय की परीक्षा के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोवा एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, माना कैम्प परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोवा में माननीय शिक्षा मंत्री जी ने कक्षा 6वीं, 7वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियो के एन्डलाईन सर्वे का भी निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से पढ़ाई एवं दैनिक दिनचर्या के संबंध में चर्चा की गयी।मंत्री द्वारा विद्यार्थियों से अंग्रेजी वर्णमाला एवं गणित के प्रश्न भी पूछे गये। जिनका विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक उत्तर

दिया गया। कक्षा 6वीं के एक छात्र द्वारा 12 का पहाड़ा सुनाने एवं छात्राओं द्वारा कविता का वाचन करने पर शिक्षामंत्री द्वारा विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोवा एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, माना कैम्प में निरीक्षण के दौरान परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित हो रही थी एवं किसी प्रकार का नकल प्रकरण नहीं पाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811