Let’s travel together.

शिवपुरी पुलिस की बुजुर्ग आदिवासी पर बर्बरता,ए एस आई ने बुजुर्ग को लात-घुसो से पीटा,पिटाई का VDO हुआ वायरल

0 1,778

 

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना इलाके में आदिवासियों के साथ पुलिस की बर्बरता की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में एक अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक ASI रैंक का पुलिसकर्मी बुजुर्ग आदिवासी रामचरण पुत्र जुरौआ निवासी बुकर्रा को गालियाँ देते और पिटाई करते हुए दिख रखा है।


सहरिया क्रांति के संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजय बेचैन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना आदिवासियों के प्रति पुलिस की बढ़ती बर्बरता का उदाहरण है। पीचोर अनुविभाग में दबंगों के कहने पर आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएँ आम हो गई हैं, जो सामाजिक न्याय और मानवाधिकार के सिद्धांतों के खिलाफ है।

इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है और लोगों ने पुलिस की इस अमानवीयता के खिलाफ विरोध जताया है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811