Let’s travel together.

लोगों ने Kalki 2898 AD को ड्यून की सस्ती कॉपी बताया, डायरेक्टर नाग अश्विन का जवाब आ गया

0 82

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 को लेकर माहौल बना हुआ है. फिल्म को लेकर हाल ही में लेटेस्ट अपडेट आया है. फिल्म की नई रिलीज डेट आ गई है. पहले ये फिल्म 9 मई 2024 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसके बाद अब इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया है. अब ये फिल्म 27 जून 2024 को आएगी. फिल्म को हाल ही में नए पोस्टर के साथ उसकी नई रिलीज डेट की घोषणा की गई है. कल्कि फिल्म की बात करें तो फिल्म के इस पोस्टर को देख एक बार फिर से लोग इसे ट्रोल करने लग गए हैं. दरअसल बहुत लोगों का ऐसा मानना है कि कल्कि फिल्म को ड्यून फिल्म से कंपेयर किया जा रहा है और इस फिल्म की ही कॉपी बताया जा रहा है. बता दें कि जब फिल्म को लेकर साल 2023 में डिटेल्स आई थीं उस दौरान भी ट्रोल्स ने फिल्म का घेराव किया था और इसे ड्यून फिल्म की सस्ती कॉपी बताया था.

डायरेक्टर ने क्या कहा?

इधर लोग फिल्म को कॉपी कह रहे हैं इसे ट्रोल कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन से एक शख्स ने ये सवाल पूछ ही लिया. शख्स ने पूछा कि फिल्म के सीन्स ड्यून मूवी से मेल खा रहे हैं. इसका जवाब देते हुए नाग अश्विन ने कहा- ऐसा इसलिए है कि दोनों फिल्मों के सीन्स में सैंड एक जैसा है. इस वजह से ही शायद दोनों फिल्मों को एक जैसा माना जा रहा है. उनका ये जवाब कुछ लोगों को पसंद आ रहा है और लोग इस बात से इत्तेफाक रख रहे हैं. बल्कि कुछ लोग अभी यही सुर अलापे हैं कि फिल्म को ड्यून फिल्म से ही कॉपी किया गया है.

क्या कह रहे लोग?

प्रभास की इस फिल्म के नए पोस्टर के आने के बाद से इस फिल्म को काफी ट्रोल किया जा रहा है. जिन्होंने ड्यून फिल्म देखी है वे इस फिल्म के पोस्टर और अन्य विजुअल्स को देखने के बाद खुले तौर पर इस बात का दावा करते नजर आ रहे हैं कि ये फिल्म ड्यून की सस्ती कॉपी है. एक शख्स ने लिखा- उसे पता है कि वो क्या बना रहे हैं. एक अन्य शख्स ने लिखा- हेटर्स को नाग अश्विन ने अच्छा रिप्लाई दिया. फिल्म की बात करें तो इसकी कास्ट में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कलाकार नजर आए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811