Let’s travel together.

मध्य प्रदेश में अविवाहित बहनों को भी एक हजार रुपये महीना देने पर विचार कर रही शिवराज सरकार

104

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लाड़ली बहना योजना में 21 से 22 वर्ष आयुवर्ग की अविवाहित बहनों को भी शामिल करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही उन्हें भी प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलने लगेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 वर्ष आयु की बहनों को भी योजना का लाभ देने की घोषणा की है।

प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि इस आयुवर्ग की प्रदेश में करीब 18 लाख बहनें हैं। इनमें से केवल विवाहित बहनों को लाभ दिया जा रहा है, इससे लगभग आठ लाख बहनें लाभ से वंचित हो रही हैं। योजना में वर्तमान में अविवाहित बहनों को लाभ देने का प्रविधान नहीं है।

योजना में अभी 23 से 60 वर्ष की विवाहित बहनों को एक हजार रुपये महीना देने का प्रविधान है। कई मंत्रियों ने 18 वर्ष की बहनों को भी योजना में शामिल करने की मांग उठाई है। कई मंत्रियों का मानना है कि 21-22 आयुवर्ग में आठ लाख बहनों को छोड़ दिया, तो गलत मैसेज जाएगा, जो चुनावी वर्ष में ठीक नहीं है।

इसलिए इस आयुवर्ग में अविवाहित बहनों को भी शामिल करने पर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है। यह भी संभव है कि सरकार अगले सप्ताह तक इसकी घोषणा कर दे और ऐसी बहनों से योजना के अंतर्गत आवेदन लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811