Let’s travel together.

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार

0 11

जबलपुर: मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में पश्चिम विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तरी पाकिस्थान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच स्थित है। एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वात्तर राजस्थान के ऊपर माध्यम समुद्र तल से एक किमी की ऊंचाई पर सक्रीय है। इस समय मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए केरल तक हवाओं में अस्थिरता बनी हुई है।

दिन के साथ रात को भी गर्मी का अहसास

तापमान में लगातार उछाल आ रहा है, जिस वजह से अब लोगों को दिन के साथ रात को भी गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में लोग घर से बिना गमछा और छाते के नहीं निकल रहे हैं। हालात यह है कि पिछले तीन दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इधर पिछले कुछ दिनों के दौरान आसमान में छाए हुए बादल छटने के बाद गर्मी बढ़ी है। सूरज भी अपनी तपन बिखेरना को सिलसिला लगातार जारी रखा है। कल तक जिले में चल रहीं तेज हवाओं की जगह अब धीमी और गर्म हवाओं ने ले ली है।

तीन से चार डिग्री तक का इजाफा हो सकता है तापमान में

शुक्रवार को तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री तक जा पहुंचा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा । वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने मुताबिक जबलपुर में तापमान बढ़ेगी और इसमे आने वाले दिनों से तीन से चार डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। जबलपुर का अधिकतम तापमान अब आने वाले दिनों में एक बार फिर गर्मी अपने सबब पर रहेगी और तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अभी तो काम शुरू हुआ है, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाना है: सीएम सरमा     |     घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत     |     महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी     |     संसद भंग और संविधान सस्पेंड…इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता     |     इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, नेम प्लेट हटाया गया     |     झारखंड में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, CM को भी देना था भाषण     |     ‘कौन सी पार्टी को वोट दोगे…’, बुजुर्ग का रिप्लाई सुन दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत     |     8 साल से बदले की आग, 50 हजार दी सुपारी; इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर हमले की कहानी     |     पुलवामा में धारा 144, हिरासत में PDP कार्यकर्ता… महबूबा मुफ्ती ने EC पर उठाया सवाल     |     नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस…     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811