Let’s travel together.

शिवपुरी में भक्तिभाव से मनाई हनुमान जयंती

0 92

-प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया व भंडारे का भी हुआ आयोजन

-हजारों लोग पहुंचे मंदिर दर्शन करने

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में मंगलवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसी बीच शिवपुरी के प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और यहां पर विशेष पूजा अर्चना के अलावा भंडारे का आयोजन किया गया। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ भगवान के दर्शन के लिए देखी गई।
इस मौके पर मंदिर परिसर के बाहर हर वर्ष के तरह लगने वाल मेला भी आयोजित किया गया है। इस मंदिर से लोगों की बड़ी आस्था जुड़ी है। इस दौरान मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर कानपुर उत्तर प्रदेश से आकर हर वर्ष भंडारे का आयोजन करने वाले चौरसिया परिवार द्वारा भी इस वर्ष भी यहां पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने प्रसादी पाई।
इस मौके पर मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अरुण शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार हनुमान जयंती पर इसलिए खुशी ज्यादा है क्योंकि अयोध्या नगरी में हमारे भगवान राम जो पहले टेंट में बैठा करते थे अब भव्य मंदिर में बिराजमान हो गए हैं। इसलिए सभी भक्तजनों में इसको लेकर खासा उत्साह है।
इस मौके पर कानपुर से आए चौरसिया परिवार के आनंद चौरसिया ने बताया कि उनके दादा और पिताजी पूर्व में यहां पर मंदिर पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते थे। इस दौरान हमारे परिवार की आस्था इस मंदिर से जुड़ती चली गई। तब से ही हमारे परिवार के लोग हर साल यहां पर हनुमान जयंती पर भंडारे का आयोजन करवाते हैं। इसके अलावा कानपुर से आई उषा चौरसिया ने बताया कि इस मंदिर की दूर-दूर तक बड़ी आस्था है। मंदिर पर जो भी भक्त अपनी मुराद मांगता है उसकी मुराद पूरी होती है। हनुमान जी उसकी मुराद पूरी करते हैं। हनुमान जयंती पर मंशापूर्ण परिवार के अलावा विभिन्न भक्तगण मौजूद रहे जिनमें वार्ड एक के भाजपा पार्षद अमरदीप शर्मा, मनोज सोनी और ज्योति डेंगरे परिवार के सदस्य मौजूद रहे जिन्होंने भक्तिभाव से हनुमान जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811