स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा गृह प्रवेश कराने से दोगुनी हुई गरीब खूब सिंह की खुशी ,खूब सिंह का बरसों पुराना सपना हुआ साकार, स्वास्थ्य मंत्री को दिया धन्यवाद
शिवलाल यादव रायसेन
प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना सपनों पक्का घर हो, जिसमें वह परिवार के साथ सुखी और आनंदमय जीवन व्यतीत करे। प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू होने के पहले आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों का यह सपना धन के अभाव में सपना ही रह जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से गरीबों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। जिले की सांची जनपद के ग्राम सरार निवासी खूबसिंह बंशकार भी उन हितग्राहियों में शामिल हैं।जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। खूबसिंह बंशकार का पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा ग्राम सरार में विकास यात्रा के दौरान स्वयं खूब सिंह बंशकार और उनके परिवार को गृहप्रवेश कराया गया। खूबसिंह कहते हैं कि पहले तो प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से पक्का मकान बनने से उनका वर्षो पुराना पूरा हो गया और अब स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा गृहप्रवेश कराए जाने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। इसके लिए खूबसिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को धन्यवाद दिया है।