Let’s travel together.

दर्शन सिंह चौधरी के जनसमर्थन मे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उदयपुरा विधानसभा के छींद में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

0 122

हनुमान जयंती पर छींद धाम में दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री

राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने हेलीपैड और सभा स्थल का किया निरीक्षण

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
मध्यप्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा के लिए दिग्गज नेताओं ने प्रचार की कमान संभाल ली है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी संसदीय क्षेत्र में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं मंगलवार को उदयपुरा विधानसभा में लोकसभा भाजपा प्रत्याशी के जनसमर्थन मे सीएम जनता से आशीर्वाद मांगने छींद धाम आ रहें हैं ।
डॉ मोहन यादव के उदयपुरा विधानसभा के बरेली छींद में प्रथम आगमन की जानकारी लगते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी कार्यकर्ता तैयारियां में जुट गए हैं ।

भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के होशंगाबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में 23 अप्रैल को उदयपुरा विधानसभा के ग्राम छींद में 9 बजे छींद पहुंचेंगे और सर्वप्रथम छींद वाले दादा जी हनुमान जी महाराज के दरबार में विशेष पूजा अर्चना कर हनुमान जयंती पर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कर आशीर्वाद लेंगे| इसके बाद लोकसभा प्रत्याशी के जनसमर्थन मे जनसभा को संबोधित करेंगे।

राज्यमंत्री श्री पटेल मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी में जुटे

मध्यप्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं उदयपुरा विधानसभा विधायक नरेन्द्र शिवाजी पटेल डॉ मोहन यादव का उदयपुरा विधानसभा में प्रथम आगमन को लेकर उत्साहित है वही श्री पटेल मुख्यमंत्री की तैयारी को लेकर पूरी तरह अलर्ट है और तैयारी में जुड़े हुए हैं रविवार को छींद पहुंच कर राज्य मंत्री ने कार्यक्रम स्थल सहित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया इस बीच तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।राज्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जन से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ।

प्रशासन ने किये सुरक्षा के इंतजाम —

सीएम डॉ मोहन यादव के छींद आगमन को लेकर प्रशासन भी चाक चौबंद नजर आ रहा है । हनुमान जयंती पर लाखों श्रद्धालु हनुमान जी महाराज के दर्शन करने छींद पहुंचेंगे इस कारण प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट नजर आ रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811