Let’s travel together.

Amit shah ने कर दिया Mandir जाने से इंकार! बोले- कोई मंदिर नहीं जाना…Video viral

0 79

छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस भाजपा में आर पार की लड़ाई जारी है। भाजपा कमलनाथ के इस गढ़ को भेदने की भरपूर कोशिश कर रही है। कई बड़े दिग्गज नेता छिंदवाड़ा में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा दौरे पर रहे। छिंदवाड़ा में भव्य शो रोड का आयोजन किया गया था। रोड शो का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह मंदिर में जाने से मना कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि अमिaत शाह के दौरे कार्यक्रम के अनुसार उन्हें रोड शो खत्म होने के बाद शहर के छोटी बाजार में स्थित श्री बड़ी माता मंदिर में पूजन अर्चन के लिए जाना था लेकिन जैसे ही रोड शो खत्म हुआ और नेताओं ने उन्हें रथ से उतरकर मन्दिर जाने के लिए कहा तो अमित शाह ने मन्दिर जाने से मना कर दिया।

हालांकि भाजपा नेता का कहना है कि अमित शाह चुनाव को धर्म से नहीं जोड़ना चाहते थे लेकिन जब रात में यह वीडियो वायरल हुआ तो उसके बाद दूसरे दिन सुबह अमित शाह शहर के बैल बाजार में स्थित राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |     जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811