Let’s travel together.

बृद्ध महिला ने अपनी 50 लाख की संपत्ति और 10 तोला सोना की बसीयत की राहुल गांधी के नाम

0 501

उत्तराखंड की एक महिला ने सोने चांदी की जेवराहत समेत अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी।
देहरादून की इस 78 साल की महिला ने करीब 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना राहुल गांधी के नाम कर दी है।

देहरादून की रहने वाली इस 78 वर्षीय महिला का नाम पुष्पा मुन्जियाल है।
महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं इसलिए वो अपनी सम्पति को राहुल गांधी के नाम कर रही हैं।

देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि बाद में मुन्जियाल ने संपत्ति का वसीयतनामा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंप दिया।

पूर्व में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका रहीं
मुन्जियाल का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित होने के कारण अपनी संपत्ति उनके नाम की है। मुन्जियाल ने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक, हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।

उन्होंने कहा कि चाहे इंदिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी जबकि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित कर दिया है।
बुजुर्ग महिला ने यह भी कहा कि उनके पिता के देश के प्र थम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी करीबी संबंध रहे थे। जीवन भर अविवाहित रहीं मुन्जियाल फिलहाल देहरादून के प्रेमधाम वृद्धाश्रम में रह रही हैं।

मीडिया कर्मियों ने 10 तोला सोने को लेकर सवाल किया तो बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह जेवरात राहुल गांधी की पत्नी को देना चाहती थी लेकिन राहुल गांधी की शादी नहीं हुई अगर आगे करते हैं तो वह जेवरात राहुल गांधी अपनी पत्नी को दे सकती है
पैसा नेक काम में लगा सकते है और चाहे तो स्वयं उन पैसों का उपयोग कर सकते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811