Let’s travel together.

होइए वही जो राम रचि राखा… कैसरगंज से टिकट के सवाल पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

0 104

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को ना तो अब तक टिकट मिल सका है और ना बीजेपी ने कैसरगंज से किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या बृजभूषण शरण सिंह को कैसरगंज से दोबारा टिकट मिल सकेगा? यही सवाल जब आज बृजभूषण शरण सिंह से पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने आध्यात्मिक अंदाज में जवाब दिया. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- होइहे वही जो राम रचि राखा… आप लोग चिंता ना करें.

बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट से सुनवाई के बाद निकल रहे थे. इसी दौरान पत्रकारों ने उनको घेर लिया और कैसरगंज सीट को लेकर सवाल पूछ दिया था. दरअसल कैसरगंज सीट का अभी तक सस्पेंस खत्म नहीं हुआ है. इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने रामचरित मानस की ये पंक्ति सुनाई.

कैसरगंज से ठोक रहे हैं दावेदारी

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपनी दावेदारी जता रहे हैं. लेकिन बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से अभी तक कोई पत्ता नहीं खोला गया है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने फिलहाल ना तो कैसरगंज और ना ही रायबरेली से उम्मीदवार का ऐलान किया है. दोनों सीटों पर सस्पेंस बना हुआ है. इन सीटों पर बीजेपी के पत्ते खोलने का इंतजार विपक्षी इंडिया गठबंधन को भी है.

क्या परिवार के सदस्य को मिलेगा टिकट?

अनुमान ये लगाया जा रहा है कि कैसरगंज से अगर बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कट गया तो उनके परिवार के किसी सदस्य को यहां से उतारा जा सकता है. टिकट के लिए परिवार में उनके बेटे और उनकी पत्नी का नाम भी चल रहा है, हालांकि सूत्र ये बता रहे हैं कि बृजभूषण शरण सिंह खुद ही चुनाव लड़ना चाहते हैं और इसीलिए टिकट की घोषणा में विलंब हो रहा है. इस पर विपक्षी दलों की कड़ी नजर है.

कभी भी हो सकता है यहां से प्रत्याशी का ऐलान

यूपी में रायबरेली और कैसरगंज दोनों लोकसभा की ऐसी सीटें हैं जहां 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इन सीटों से नाम वापसी की तारीख 6 मई है. वहीं यहां 20 मई को होने वाले पांचवें चरण के चुनाव में यहां वोटिंग होने वाली है. ऐसे में यहां नामांकन में अब केवल सिर्फ एक हफ्ते का ही समय बच गया है. बीजेपी कभी भी इन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811