Let’s travel together.

बलारपुर मेला मंदिर प्रबंधन और प्रशासन में बनी सहमति, भक्तों को दर्शन से नहीं रोका जाएगा

0 100

 

– माधव नेशनल पार्क के अंदर प्राचीन माता मंदिर

– पूर्व में माता भक्तों व वन विभाग में हो चुका है विवाद

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क के अंदर स्थित प्रसिद्ध बलारी माता मंदिर पर चैत्र नवरात्र में सप्तमी के दिन पूरी भव्यता से मेला भरेगा। इस प्राचीन मंदिर पर चैत्र नवरात्र में सप्तमी के दिन माता दर्शन की अभिलाषा में लोग दूर-दूर से लोग आते हैं। चैत्र नवरात्र में यहां तीन दिन तक मेला भरता है। इसके अलावा चैत्र नवरात्र में नो दिन यहां भक्तों का बड़ी संख्या में आना-जाना रहता है। बलारी माता मंदिर की इस इलाके में दूर-दूर तक प्रसिद्धी है।
इसी बीच माधव राष्ट्रीय उद्यान के अंदर आने वाले इस मंदिर पर वन विभाग और माता भक्तों के बीच पूर्व में विवाद हो चुका है। वन विभाग यहां पर दर्शनार्थियों को आने जाने से रोकता है। इसके कारण पूर्व में विवाद हुए हैं लेकिन इस बार जिला प्रशासन , वन विभाग और मंदिर प्रबंधन के बीच बैठक हो गई है। इस बैठक के बाद अब यहां चैत्र नवरात्रि में दर्शन करने पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं होगी। भक्तों को आने जाने पर किसी प्रकार से रोक नहीं जाएगा ।
बलारी माता मंदिर के महेंद्र प्रयाग भारती ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की प्रशासन के साथ बैठक हो गई है। यहां पर चैत्र नवरात्र पर मेला भव्यता के साथ भरेगा। भक्तों के आने जाने पर कोई रोक नहीं होगी और मंदिर के पास में ही मेला की दुकानें लगेंगी। इस तरह से प्रशासन द्वारा आपसी सहमति के आधार पर मंदिर के पास मेला लगाए जाने से भक्तों में भी खासी खुशी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811