Let’s travel together.

भोपाल में निजी स्कूल के छात्रावास में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुख्यमंत्री ने SIT गठित कर जांच के दिए आदेश…

0 70

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में मिसरोद थाना क्षेत्र में आने वाले एक नामी बोर्डिंग स्कूल में 8 साल की बच्ची के साथ स्कूल के छात्रावास में दुष्कर्म का मामला सामने आया है आपको बता दें कि इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित कर अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दे दिए हैं। आपको बता दें कि इस मामले में भोपाल पुलिस आयुक्त का कहना है कि आज SIT का गठन कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह घटना 5 दिन पुरानी है।

मामले में बच्ची की मां का कहना है कि रविवार को उसने अपनी बच्ची से फोन पर बात की थी। तब उसकी बच्ची रोने लगी और उसके बाद बच्ची की मां सोमवार को स्कूल पहुंची और अस्पताल में उसका चेकअप कराया यहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में सूजन है और ब्लीडिंग हुई है। बच्ची की मां का आरोप है की बच्ची ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम किया है। उसे एक एक दूसरा व्यक्ति मोदी साहब कह रहा था। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसके बिस्तर पर तीन अंकल लेटे हुए थे। इनमें से एक व्यक्ति कह रहा था की बच्ची को होश आ रहा है और उसकी आंख खुल रही है।

उसके बाद से बच्ची के पेट में दर्द हो रहा था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि जब उसको सुबह होश आया तो वह अपने पलंग पर सो रही थी और उसने वार्डन से कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। वहीं इस मामले में भोपाल पुलिस का कहना है कि मासूम के सामने परेड करा कर आरोपियों की पहचान की जाएगी अभी आरोपी अज्ञात हैं। खुलासा होते ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हरदा में गरीब आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक खाते में दिखे 7 अरब रुपये, जांच शुरू     |     राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का संदेश     |     उपराष्ट्रपति ने “आरएसएस@100 एक सदी संकल्प की” पुस्तक का विमोचन किया     |     अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |     ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत  सेंट जॉर्ज स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे, धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, उमस से भी मिली राहत     |     भोपाल, रायसेन और सीहोर समेत 12 जिलों में विकास की नई इबारत लिखेगी एमआरडीए     |     ग़ैरतगंज में बारिश के लिए मुस्लिम समाज ने अदा की नमाज़-ए-इस्तिस्क़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811