Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक महाराष्ट्र, गुजरात एवं मध्यप्रदेश राज्य के दौरे पर

0 164

भोपाल।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी आगामी 15 अप्रैल 2022 से 17 अप्रैल 2022 तक महाराष्ट्र, गुजरात एवं मध्यप्रदेश राज्य के दौरे पर रहेंगे!

इस दौरान श्री सिंधिया 15 तारीख को महाराष्ट्र राज्य के दौरे के लिए मुंबई पहुंचेंगे एवं 16 अप्रैल को प्रातः 08:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर रायगढ़ किले में होने वाले भव्य आयोजन में सम्मिलित होंगे उसके उपरांत मुंबई एयरपोर्ट से गुजरात के केशोद एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे यहां दोपहर 02:00 बजे एयरपोर्ट/फ्लाइट का उद्घाटन करेंगे उसके उपरांत दोपहर 03:30 बजे केशोद एयरपोर्ट से प्रस्थान कर शाम 05:30 बजे मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे!

इंदौर में श्री सिंधिया अनेक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रमों की समाप्ति के उपरांत श्री सिंधिया शाम 6:00 बजे राजगढ़ जिले के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे श्री सिंधिया इस दौरान देवास,मक्सी, शाजापुर, सारंगपुर, पचोर, ब्यावरा होते हुए सड़क मार्ग से राजगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे!

अगले दिवस 17 अप्रैल को श्री सिंधिया राजगढ़ में जिला प्रशासन के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक करेंगे एवं चल रहे कार्यों का इन्सपेक्शन करेंगे उसके उपरांत पत्रकार जगत के बंधुओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे, तदोपरांत एनजीओ व पार्टी कार्यकर्तागणों एवं जिले के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मीटिंगों में सम्मिलित होंगे!

शाम 04 बजे राजगढ़ जिले में कार्यक्रमों के समापन के उपरांत भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे श्री सिंधिया रात्रि 07 बजे भोपाल एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से दिल्ली की ओर प्रस्थान करेंगे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811