Let’s travel together.

स्वास्थ्य सेवाओं में काम के लिए विभाग की ऑन लाइन निविदा हुई जारी

0 194

 

पूर्व में कर्मचारियों की शिकायत के कारण चर्चा में रही फर्म ने भी किया आवेदन

अनुबंध शर्तो के उल्लंघन पर जिला अस्पताल नर्मदापुरम ने भी समय से पहले कर दिया था संविदा अनुबंध निरस्त

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय दमोह द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने हेतु मानव संसाधन (आउट सोर्स) उपलब्ध कराए जाने हेतु विगत दिनों एक ऑनलाइन निविदा जारी की गई थी जिसमें प्रदेश स्तर की विभिन्न एजेंसी ने टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया,

एक जानकारी के अनुसार पूर्व से ही कार्य कर रही कामथेन सिक्योरिटी सर्विस भी दौड़ में शामिल है जो कर्मचारियों के समय पर भुगतान न करने के कारण चर्चा में भी रही थी, जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल, नर्मदापुरम द्वारा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन और सेवा में कमी के कारण समय से पहले ही इस फर्म का संविदा अनुबंध समाप्त कर दिया गया था। निविदा फार्म की शर्त क्रमांक 08 में स्पष्ट उल्लेख है कि संस्था प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर कहीं भी ब्लैक लिस्टेड/प्रतिबंधित ना हो, ऑन लाइन आवेदन में एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया है जिसके अनुसार उक्त फार्म प्रदेश के किसी भी जिले में ब्लैकलिस्टेड/ प्रतिबंधित नहीं है।


सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार फर्म को 08 मार्च 2022 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय नर्मदा पुरम होशंगाबाद द्वारा विभिन्न मामलों में जांच उपरांत अनुबंधित कार्यकाल के भीतर ही अनेक बिंदुओं पर दोषी पाए जाने पर संविदा अनुबंध निरस्त कर दिया गया था, अब फर्म द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दमोह को निविदा में संलग्न करके भेजे गए शपथ पत्र पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि फर्म ने मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम की कार्यवाही को सामने नहीं लाया।
विदित है कि पूर्व में दमोह जिले में आउट सोर्स माध्यम से सेवाएं देने वाली उक्त फर्म की शिकायतें एवं कर्मचारियों द्वारा विरोध किया गया जिसके समाचार भी सामने आए थे,इसके बाद भी इस फर्म का मैदान में होना आश्चर्यचकित करता है। अस्पताल के कर्मचारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि भविष्य निधि को लेकर फर्म पर प्रश्न खड़े होते रहे, शिकायते भी हुई, अगर इस फर्म को पुनः ठेका मिलेगा तो परेशानी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चांदनी चौक साईखेड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नौ देवियों की जीवंत झांकी पर हुई भव्य संगीतमय महाआरती     |     सेवा पखवाड़ा पर खरोरा में लोक संस्कृति का महोत्सव: 25 अक्टूबर को भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता     |     सुशासन की सरकार में सरकारी कार्यालयों की ही बिजली गुल, पंचायतों में कामकाज ठप, ग्रामीण परेशान- वर्मा     |     अंबाडी में दशरथ-कैकेयी संवाद ने किया भावुक, सेमरा में केवट की भक्ति ने मोहा मन     |     डोलाघाट हनुमान मंदिर आश्रम में गो सम्मान अभियान की बैठक, 4 दिसंबर को भोपाल में होगा गो भक्तों का महासम्मेलन     |     बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ     |     आचार्य श्री विद्यासागर द्वार का लोकार्पण आज      |     शरद पूर्णिमा 26 अक्टूबर को.तीनबत्ती पर होगा ‘जिन शासन के सम्राट की संयम यात्रा’ का मंचन     |     भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की सादगी और युवाओं के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणास्रोत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811